बैरागढ़ से मंडीदीप तक दौड़ी ई-बस, 300 कॉलोनियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

भोपाल। ई-बस सेवा का दायरा अब मंडीदीप तक पहुंच गया है। शुक्रवार से बैरागढ़ से मंडीदीप के बीच नए रूट बी-38 पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। 33.6 किलोमीटर लंबे इस रूट पर बसें बैरागढ़ डिपो से बोर्ड ऑफिस, रानी कमलापति स्टेशन, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, आशिमा मॉल और मिसरोद होते हुए एचईजी मंडीदीप तक जाएंगी।

इस रूट से होशंगाबाद रोड और मंडीदीप की करीब 300 कॉलोनियों को एमपी नगर, न्यू मार्केट और रेलवे स्टेशनों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। 21 सितंबर से इस रूट पर 5 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी। नए रूट से करीब 5 हजार अतिरिक्त यात्रियों को फायदा मिलने का अनुमान है। बस का किराया 6-7 रुपये से लेकर अधिकतम 40 रुपये तक रहेगा।

Next Post

ट्रेविस हेड का शतक, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 की अपराजेय बढ़त

Fri Sep 18 , 2026
हरारे, 18 सितंबर (वार्ता) ट्रेविस हेड (112) के शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को शुक्रवार को 84 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच बाकी रहते ही सीरीज़ अपने नाम कर ली। वे 84 रनों से जीते। […]

You May Like