बीमार पिता की सेवा करने निकला था लाड़ला, रास्ते में काल ने छीनी जिंदगी; खाई में मिला शव

खिलचीपुर: बीमार पिता की सेवा करने के लिए बाईक द्वारा अस्पाताल जाने के लिए निकले एक युवक का दुर्घटना में प्राणांत हो गया. खिलचीपुर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक का निधन हो गया.युवक का शव सड़क किनारे खाई में मिला. खिलचीपुर थाना क्षेत्र के गुनाखेड़ी गांव के पास यह घटना हुई. कुछ राहगीरों ने खाई में बाइक और युवक को देखा. इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही खिलचीपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने देखा कि युवक सड़क से करीब 50 फीट दूर लगभग 10 फीट गहरी खाई में था. थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक भी थी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान छापीहेड़ा के वार्ड क्रमांक14 निवासी मांगीलाल सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई युवक को खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत सीने में लगी गंभीर अंदरूनी चोट के कारण हुई है, आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क से नीचे खाई में जा गिरा. परिजनों के अनुसार बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद पिता मांगीलाल का परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है, उसके पिता घनश्याम सेन कुछ समय पहले मजदूरी करने के लिए राजस्थान गए थे और करीब 10 दिन पहले ही घर लौटे थे. घर लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब रहने लगी. उन्हें बुखार, चक्कर और सीने में दर्द की शिकायत थी. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Next Post

बिजली कंपनी ने काटी सप्लाई गांव में जलसंकट पसरा

Sun Mar 15 , 2026
लखनवास: बिजली बिल जमा नहीं करने पर लखनवास के समीप लोदीपुरा गांव में ट्रांसफार्मर से 11 केवी बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से गांव के ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है बिजली काटने से नल जल भी नहीं चल पा रहा है, जिससे […]

You May Like