इंदौर:एलआईजी चौराहे पर शुक्रवार दोपहर अचानक एक बाइक में आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. फायर ब्रिगेड के मुताबिक, दोपहर करीब 3.15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी.
मौके पर पहुंची टीम ने तेजी से आग बुझाई. प्रारंभिक जांच में इंजन के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. घटना के दौरान एलआईजी चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. हादसे के बाद विजय नगर से लिंक रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर असर पड़ा और कुछ समय के लिए लेफ्ट टर्न से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी.
