धार को 626 करोड़ की सौगात: नड्डा और सीएम डॉ यादव ने मेडिकल कॉलेज सहित विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

संजय वाजपेई धार। मंगलवार को धार के पीजी कॉलेज ग्राउंड में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, मंत्री जेपी नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा धार जिले को कुल 626 करोड़ रूपये के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण की राशि 184 करोड़ एवं भूमि पूजन की राशि 442 करोड़ रूपये शामिल है। 260 करोड रुपए की लागत से धार में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया गया।

जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चिकित्सा महाविद्यालय धार के भूमिपूजन के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा जिले में पीपीपी मॉडल पर बन रहे महाविद्यालय में जन निजी सहभागिता वाला

यह देश का पहला महाविद्यालय है जो नवाचार के रूप में धार जिले को सौगात के रूप में मिल रहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में नई स्वास्थ नीति लेकर आए जिसने व्यक्ति के इलाज से पहले उसके उपचार पर फोकस किया है। उन्होंने आगे बताया कि देश में 1 लाख 81 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए। यूवीन पोर्टल पर 2.5 करोड़ माता और 2.5 करोड़ बच्चों की ट्रैकिंग की जा रही है और अगर टीकाकरण में देरी होती है तो आशा कार्यकर्ता द्वारा संबंधित हितग्राही को इसकी सूचना दी जाती है। देश में हाई रिस्क मरीज की भी जांच की योजना चलाई जा रही है। साथ ही देश में 89 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो चुके है जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है।

उन्होंने आगे बताया कि देश की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के निःशुल्क ईलाज का हेल्थ कवर दिया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को उचित समय पर स्वास्थ लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।

आज देश में 819 मेडिकल कॉलेज बन चुके है जिनमें आज धार के मेडिकल कॉलेज का पीपीपी मॉडल पर भूमिपूजन किया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ सुविधाओं हेतु इंदौर या दूरस्थ शहरों में नहीं जाना पड़ेगा तथा यही के युवा एमबीबीएस कर इस क्षेत्र में अपना योगदान देगे। इस मेडिकल कॉलेज से यहां के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।आज मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला बन गई है।

गंभीर बीमारियों का इलाज भी होगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने बताया कि अभी-अभी प्रधानमंत्री द्वारा देश का पहला पीएम मित्रा पार्क की सौगात धार जिले को मिली है। जिससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं कपास उत्पादक किसानों को फायदा भी मिलेगा। इसी प्रकार धार में उद्योगों की स्थापना होने से यहॉं रोजगार से लोगों को जोड़ते हुए विकास होगा। जिले को पीएम मित्रा पार्क और मेडिकल कॉलेज खुलने से यहॉं पर रोजगार एवं सुविधाए उपलब्ध होगी। साथ ही हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। व्यक्ति को बेहतर से बेहतर इलाज के साथ ही सभी प्रकार के स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। सभी प्रकार की गंभीर से गंभीर बिमारियों का इलाज यहॉं पर ही हो जायेगे। पर्याप्त डॉक्टरों, नर्स, स्टॉफ की सुविधा मिलेगी।

Next Post

स्कूली मारुति वैन में गैस भरते समय आग, बड़ा हादसा टला

Tue Dec 23 , 2025
चंदला। सरबई मार्ग स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार को एक स्कूली मारुति वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। यह वैन स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने के लिए उपयोग में लाई जाती थी। गनीमत यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।