इटारसी-बैतूल NH-46 पर कंटेनर पलटा, दो घायल

इटारसी। इटारसी-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-46) पर आज एक कंटेनर पलट गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 6:50 बजे सात्विक ढाबा के पास हुआ। ट्रक चालक को अचानक नींद का झोंका आया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना में कंटेनर में सवार बिरजू सिंह (53 वर्ष, राजस्थान) और पवन कुमार (45 वर्ष) घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही 108 इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल, इटारसी भेजा।

पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है और मार्ग पर यातायात सुचारू बनाने के लिए दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

नर्मदापुरम में बारिश का रिकॉर्ड, जलाशयों का बढ़ा जल स्तर

Sat Oct 4 , 2025
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में अब तक की औसत वर्षा 1399.1 मिमी दर्ज की गई है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिमी है। जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर हुई प्रगामी योग (सीजन की शुरुआत से अब तक हुई कुल वर्षा) के आधार पर यह जानकारी संकलित की […]

You May Like