बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर 16 लाख वोटरों तक पहुंचाए गणना पत्रक

ग्वालियर:सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र वितरण का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। कुल मतदाताओं के अनुपात में 98.64 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। कुल मिलाकर 16 लाख 27 हजार 477 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँच चुके हैं। बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 49 हजार 943 है। ईएफएस डिजिटाइजेशन का काम तेजी से कराने के लिये बीएलओ को मास्टर ट्रेनर द्वारा विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तेजी के साथ ईएफएस डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बीएलओ फॉर्म डिजिटलाइजेशन और गणना पत्रक भरवाने का काम सही-सही करा सकें। इस उद्देश्य से अब उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इस कड़ी में डबरा में मास्टर ट्रेनर द्वारा बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि बीएलओ द्वारा दिए जा रहे गणना पत्रक में सही-सही जानकारी भरें। यदि फॉर्म भरने में कोई समस्या आए तो अपने बीएलओ से सहयोग लें। बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म का वितरण एवं भरे हुए फॉर्म का संग्रहण कार्य 4 दिसंबर तक किया जाएगा।

Next Post

मातारानी को अर्पित आभूषण मंदिर समिति तक नहीं पहुंचे

Mon Nov 17 , 2025
सतना : मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मातारानी को सोने-चांदी के आभूषण और श्रंगार का सामान अर्पित तो किया गया, लेकिन वह सामग्री मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति को प्राप्त ही नहीं हुई. इस संबंध में श्रद्धालु द्वारा शिकायत की गई थी. जिसके आधार पर […]

You May Like