
उगली -विगत दिवस सुबह केवलारी से होकर उगली मार्ग से बालाघाट के लिए जाने वाली कौशल बस पुलिस थाना उगली के अंतर्गत निकट ग्राम ढुटेरा के नजदीक सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलटते पलटते बच गई , इस दुर्घटना में किसी प्रकार के कोई हताहत होने की जानकारी नहीं मिली, सभी यात्री सुरक्षित रहे यात्रियों में विशेष शिक्षक जो उगली से पांडिया छपारा, सरेखा की ओर जाते हैं, वे सवार थे, जिनके द्वारा अपने परिजनों को सूचना दी जाकर समय पर यात्रियों को सुरक्षित अपनी गंतव्य की ओर पहुंचाया गया.
भारी बारिश के चलते सड़क के किनारे मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, इसका सबसे गंभीर कारण यह है, कि बागडोंगरी और नसीपुर रेत खदान से हैवी लोडेड ट्रक डंपरों से रेत के परिवहन होने की वजह से यह मार्ग जगह जगह पर कमजोर हो चुका है,इस मार्ग पर यह घटनाएं आम नहीं खास है,सामान्य तौर पर पटरी के नीचे वाहनों को उतारने पर चौपाया वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, अभी 15 दिवस पूर्व सरेखा हायर सेकेंडरी के नजदीक भी एक भारी भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया था,
बार-बार यह दुर्घटनाएं होने से प्रशासन को सबक लेना चाहिए,
करोड़ों की राशी से नल जल प्रदाय योजना के अंतर्गत उगली उप तहसील के निकट नल जलप्रदाय परियोजना का कार्य भी विगत एक दशक से कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से भी सड़क के किनारे नाली निर्माण और पाइप के लिए भी जो मार्ग बनाया गया है, वह भी दुर्घटनाओं को आमंत्रित करता है, इसके अलावा ऑप्टिकल फाइबर, और अन्य दूरसंचार के केबल जो भूमिगत दबे रहते हैं, वह भी पटरी के किनारे दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते हैं, इन तस्वीरों से प्रशासन को सबक लेना चाहिए और इस मार्ग पर भारी भरकम ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगनी चाहिए.
