
बीना। पास के मुड़िया नायक गांव में दीपावली से एक दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 24 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस चौकी पर ताला लटका मिला।यह संघर्ष रविवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे तक पथराव व मारपीट जारी रही। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने जब वे नई बस्ती पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।एक पक्ष से 14 और दूसरे पक्ष से 10 घायल संघर्ष में एक पक्ष से गुनगुन (12), गरिमा (11), रीना (40), आकाश (18), अरविंद (44), मिथुन (32), संतोष (45), गगन (19), अभय प्रताप (15), आरती (35), अरुण (23), रानी (20), राज (21) और अमन (16) घायल हुए हैं। इस पक्ष में 5 महिलाएं, 7 पुरुष और 2 नाबालिग बच्चे शामिल हैं।दूसरे पक्ष से पर्वत (31), भैया राम (30), विमल (65), संजू (30), वर्षा (20), महक (15), सविता (45), बबलू (45), अतुल (27) और अर्जुन (15) घायल हुए हैं। इस पक्ष से कुल 10 घायल हुए हैं, जिनमें 3 महिलाएं, 5 पुरुष और 2 नाबालिग बच्चे शामिल हैं।गंभीर हालत में 7 लोग सागर जिला अस्पताल रेफर गंभीर रूप से घायल भैया लाल, संजू, विमला, मोनू,आरती, पर्वत और वृंदावन को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।शेष घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने अस्पताल में मेडिकल सुविधाओं की कमी की शिकायत की है। उनका कहना है कि एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज भर्ती किए गए और दवाओं व प्राथमिक इलाज की व्यवस्था भी अपर्याप्त थी।घटना के बाद डायल 112 और 108 एंबुलेंस करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे कई घायलों की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
