जबलपुर: बरेला पुलिस ने बम्हनी में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई से जुआरियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर 4 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है, जबकि फड़बाज भाग निकले । पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 11,400 नगद और जुआरियों की 13 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं ।
टीआई संगीता सिंह ने बताया कि बम्हनी में रमेश गर्ग के खेत में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे शुक्ला झारिया कंधीलाल चक्रवर्ती, सुरेन्द्र झारिया तीनों निवासी बम्हनी, नवीन पटेल निवासी ग्राम गाडरखेडा बरेला को घेराबंदी कर दबोचा गया। जुआडियों के कब्जे एवं फड़ से 11 हजार 400 रूपये, 11 वाहन जब्त किए गए ।
राजा-बच्चू काट रहे थे नाल-
पूछताछ करने पर जुआरियों ने बताया कि रमेश गर्ग के खेत में राजा राम पटेल निवासी देवरी पटपरा एवं बच्चू चक्रवर्ती निवासी बम्हनी दोनों ही जुए के नाल का पैसा लेते है दोनो ही मौके से भाग गये है। पुलिस ने प्रकरण र्ज कर फडबाज राजा राम पटेल निवासी देवरी पटपरा एवं बच्चू चक्रवर्ती निवासी बम्हनी की तलाश शुरू कर दी है।
