मोहर्रम जुलूस: भगवा झंडे की ओर मुंह से आग फेंक जलाने की कोशिश पर बवाल,बाजार बंद

रतलाम/ सैलाना: सैलना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान ( भगवा झंडे )हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सैलाना में बाजार बंद हो गए|वीडियो में मोहर्रम के जुलूस के दौरान मुंह से आग निकालने का करतब कर रहे लोग हिंदू राष्ट्र लिखे एक बैनर के नीचे खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति मुंह से ऊपर से बैनर की ओर आग निकालता है।

यह आग बैनर के निचले हिस्से में लगती है। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने तीव्र नाराजगी जताई है। संगठनों का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया | हिंदू संगठनों द्वारा सोमवार सुबह सैलाना थाने का घेराव कर नारेबाजी की । स्थानीय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है

Next Post

तेलंगाना 'सिगाची त्रासदी': फॉर्मा कंपनी ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 42 पहुंचा, 8 लोग अब भी लापता; लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

Mon Jul 7 , 2025
हकीमपेट के पास सिगाची इंडस्ट्रीज में भीषण विस्फोट के बाद रेस्क्यू जारी, घायलों की संख्या भी 60 के पार; प्रशासन की जांच शुरू। हैदराबाद, 7 जुलाई, 2025 (नवभारत): तेलंगाना में हकीमपेट के पास स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) में हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना ने एक बड़ी त्रासदी […]

You May Like