गड़बड़ी मिलने पर दो विक्रेताओं को नोटिस जारी, खाद दुकानों में दाबिश 

जबलपुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो रही है या नहीं उसको सुनिश्चित करने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को पाटन अनुभाग के अंतर्गत कटंगी में आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में दबिश देकर जांच की। जिसमें गड़बड़ी पाए जाने पर दो विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के संधारण में कमियां पाये जाने पर शिवा कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आवश्‍यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये। इसी प्रकार बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के बीज विक्रय करने पर एग्रो हब किसान की दुकान पर बीज की बिक्री प्रतिबन्धित कर नोटिस जारी किया गया तथा तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही प्रारंभ करने की चेतावनी दी गई है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी एवं बीज एवं उर्वरक निरीक्षक पंकज श्रीवास्‍तव आदि मौजूद थे।

 

इन प्रतिष्ठानों के भी लिए नमूने

कटंगी के एग्रो हब किसान की दुकान, श्री सुदामा फर्टिलाइजर्स, शिवा कृषि केन्‍द्र, विकास फर्टिलाइजर एवं अमन फर्टिलाइजर तथा बोरिया स्थित गौतम कृषि केंद्र से बीज एवं उर्वरक के नमूने लिये गये। साथ ही इन प्रतिष्ठानों में उपलब्‍ध अभिलेखों, स्टॉक रजिस्‍टर, बिल बुक, प्रिंसिपल सर्टिफिकेट, विक्रय लाइसेंस आदि की जांच भी की गई।

Next Post

चाय के समय दक्षिण अफ्रीका 94/2,जीत के लिये अभी 188 रनों की जरूरत

Fri Jun 13 , 2025
लंदन, 13 जून (वार्ता) आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन शुक्रवार को चाय के समय दाे विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को हराने और अपना पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए उसे 188 रनों की […]

You May Like