भाजपा के 17 जिला अध्यक्षों की घोषणा

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज 17 जिला अध्यक्ष और इसमें से तीन ग्रामीण जिला अध्यक्ष की घोषणा की है।

छतरपुर से चंद्रभाव सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, इसके साथ ही गुना से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, खंडवा से रामपाल सिंह तोमर, पन्ना से बृजेन्द्र मिश्रा, बुरहानपुर से मनोज माने, मऊगंज से डॉ राजेन्द्र मिश्रा, भोपाल नगर से रविन्द्र यति, मैहर से कमलेश सुहाने, रतलाम से प्रदीप उपाध्याय, शिवपुरी से जसमंत जाटव, श्योपुर से शंशाक भूषण व हरदा से राजेश शर्मा, देवास से राय सिंह सेंधव व अशोकनगर से आलोक तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, जबलपुर ग्रामीण से राज कुमार पटेल और उज्जैन से ग्रामीण से राजेश धाकड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Next Post

रजपुरा नीमखेड़ा के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए कराया अस्पताल में भर्ती

Mon Jan 13 , 2025
नवभारत,दमोह. थाना रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत नीम खेड़ा तिराहे के पास सोमवार शाम दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने से दो की घटना स्थल पर मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है. जिन्हें तत्काल 100 डायल के माध्यम से सीएचसी बटियागढ़ लाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने […]

You May Like