
नवभारत,दमोह. थाना रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत नीम खेड़ा तिराहे के पास सोमवार शाम दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने से दो की घटना स्थल पर मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है. जिन्हें तत्काल 100 डायल के माध्यम से सीएचसी बटियागढ़ लाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि गोविन्द पिता हनुमान उम्र 25 साल निवासी शेखपुरा थाना बटियागढ़ व रूप सींग पिता तीजई उम्र 23 साल निवासी कुमरवार थाना बटियागढ़ की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं तुलसी पिता नोने लाल 30 साल निवासी शेखपुरा थाना बटियागढ़ और वीरू पिता नन्हें भाई 18 वर्ष शेखपुरा थाना बटियागढ़ गम्भीर रूप से घायल होने पर बटियागढ़ अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर मकबूल अहमद व सीबीएमओ डॉक्टर श्रवण पटेल ने प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल 108 से रेफर किया. बता दें कि घटना स्थल पर थाना बटियागढ से सब इंस्पेक्टर एसके दुबे,100 डायल में पदस्थ आरक्षक संकेत व पायलट धर्मेंद्र और रजपुरा की 100 डायल ने दोनों घायलों को बटियागढ अस्पताल में भर्ती कराया था और मौके पर बटियागढ़ अस्पताल पहुंचे रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने मृतकों, घायलों के बारे में जानकारी लेकर दोनों के शव सुरक्षित रखवाए.इधर जिला अस्पताल 108 पायलट सतीष व ईएमटी अजय ने घायलों को भर्ती कराया. जहां जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट, डॉक्टर महेश सिंह, डॉक्टर चक्रेश चौधरी, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह सहित टीम ने उपचार कर भर्ती कराया.
