नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी ने 10 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं कमीशन करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। टाटा पावर की सहयोगी कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने अब तक कुल 9.7 गीगावट की सौर परियोजनाओं और 290 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की इंजीनियरिंग से लेकर निर्माण तक का काम पूरा किया है। इसमें 4.2 गीगावाट की परियोजनाओं को अपनी कंपनी के लिए और 5.8 गीगावाट की परियोजनाओं को तीसरे पक्ष के लिए कमीशन किया गया है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 1.88 गीगावाट की परियोजनाएं कमीशन की हैं जिसमें 941 गीगावाट की परियोजनाएं तीसरी तिमाही में पूरी की गयी हैं। यह सालाना आधार पर 139 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
Next Post
एयरबस के भारतीय हेलीकॉप्टर संयंत्र का उद्घाटन "आने वाले सप्ताहों में"
Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) विमान एवं हेलीकॉप्टर बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी एयरबस के कर्नाटक में बन रहे एच125 हेलीकॉप्टर संयंत्र का उद्घाटन फरवरी-मार्च में संभव है। फ्रांस की कंपनी एयरबस ने सोमवार को साल 2025 के प्रदर्शन की मुख्य बातें साझा करते हुए यह जानकारी दी। कंपनी […]

You May Like
-
1 year ago
चुनिंदा दालों में तेजी, खाद्य तेल नरम
-
10 months ago
ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगे जाम में फंसे रहे वाहन
-
9 months ago
तेंदुए-बाघ की तलाश में भटक रहे वनकर्मी
-
12 months ago
अमिलिया पुलिस ने 2.33 लाख का नशीला पदार्थ जप्त किया
