सरपंच पुत्र की दुर्घटना में मौत

नवभारत,तेंदूखेड़ा/दमोह. सोमवार शाम 7 बजे के करीब हायर सेकेंड्री स्कूल के आगे दमोह-जबलपुर मार्ग पर एक चार पहिया मालवाहक ने मोटर साइकिल सवार युवक को सामने से सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी लेने पर तेंदूखेड़ा से बाजार कर लौटे ग्रामीणों ने बताया कि युवक नरेश आदिवासी है, जो पाठदो सरपंच का पुत्र है. युवक तेंदूखेड़ा से पाठदों जा रहा था, तभी जबलपुर तरफ से आ रहे मॉलवाहक ने पेट्रोल पंप के पास सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक नरेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. नवभारत संवाददाता ने घटना स्थल पर पहुंचकर तेंदूखेड़ा थाने को सूचित किया. जिस पर तेंदूखेड़ा पुलिस कर्मी पहुंचे और टक्कर मारने वाले मॉल वाहक को अभिरक्षा में लेकर दुर्घटना में मृत युवक नरेश को शासकीय सामुदायिक केंद्र भिजवाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. युवक की पहचान नरेंद्र यादव सहायक सचिव पाठदो के घटना स्थल पर पहुंचकर सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने उपरोक्त जानकारी दी.

Next Post

साय ने मकर संक्रांति व पोंगल पर्व की दी बधाई

Mon Jan 13 , 2025
रायपुर 13 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति, पोंगल […]

You May Like