खण्डवा। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2022-23 के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता को 1 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अनिल सुचारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विगत समय में देवास में उनके कार्यकाल के दौरान स्मार्ट टी.व्ही. के माध्यम से शिक्षा के लिए नवाचार किया था जो कि शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्टता पुरस्कार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कुल 14 लोगों को प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार का वितरण भोपाल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।
Next Post
होटल में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म
Fri Apr 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत जीरो डिग्री के पास एक होटल में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बरेला निवासी […]

You May Like
-
3 months ago
बुजुर्ग और महिला ने लगाई फांसी
-
5 months ago
सीएम डॉक्टर मोहन यादव का उद्बोधन शुरू।
-
6 months ago
300 लीटर डीजल चुराने वाला ऑपरेटर गिरफ्तार
-
3 weeks ago
फोटो जर्नलिस्ट अशरफ़ खान सम्मानित