मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर व भिण्ड जिले के प्रवास पर आयेंगे

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को ग्वालियर व भिण्ड जिले के प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2.40 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा लहार जिला भिण्ड के लिये रवाना होंगे और वहाँ पर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद हैलीकॉप्टर द्वारा वापस सायंकाल लगभग 6.10 बजे ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायंकाल 7.30 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहाँ से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्त्थान करेंगे।

Next Post

ननि का विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ,दो पालियों में निगरानी

Fri May 23 , 2025
भोपाल: नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान प्रारम्भ किया गया। आगामी शुक्रवार 30 मई 2025 तक चलने वाले अभियान के प्रथम दिन समस्त 85 वार्डों में प्रात: कालीन पाली में प्रमुख मार्गों, चौराहों, डिवाइडर्स व व्यवसायिक क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई कराई गई और प्रत्येक घर से कचरा संग्रहित करने के […]

You May Like

Play sound