कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने कहा, घटिया निर्माण के साथ भ्रष्टाचार हुआ

जबलपुर। लॉर्डगंज चौराहे गंजीपुरा मोड़ पर बने नव निर्मित सुलभ शौचालय की सीलिंग गिरने के मामले में कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया।पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि घटिया निर्माण किया गया है। नागरिकों की जान से खिलवाड़ किया गया है। महज़ एक महीने पहले बनकर तैयार कराया गया सुलभ शौचालय अपने घटिया निर्माण, कार्य में अनदेखी, लापरवाही, ठेकेदार से सांठगांठ कमीशन बाजी और घोर भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है।

 

विनय सक्सेना ने अपने साथियों सहित नवनिर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स के कोने कोने का मुआयना किया और भ्रष्टाचार की जमकर पोल खोली। उन्होनें बताया कि जनसुविधा के नाम पर सरकारी रुपयों की किस तरह से बर्बादी और कमाई की गई है। कॉम्प्लेक्स के अंदर लगाए गए एक भी नल से पानी की बूंद तक नहीं टपकी। कॉम्प्लेक्स के अंदर एक तो घटिया क्वालिटी के टाइल्स लगाए गए हैं और उन्हें भी सलीके से लगाया भी नहीं गया जिस कारण अभी से टाइल्स टूटी हुई पाई गईं। ठेकेदार ने सुलभ कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल पर लोहे के मुकाबले बेहद सस्ते, हल्के और काम चलाऊ जिप्सम बोर्ड से बनी खिड़कियां लगाई हैं जबकि खिड़कियां लोहे की होती हैं।

Next Post

कांवड़ यात्रा के दौरान एसडीआरएफ ने गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को सकुशल बचाया

Sat Aug 8 , 2026
देहरादून 08 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में प्रचलित कांवड़ यात्रा के दौरान राज्य की देवदूत कहे जाने वाले राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने शनिवार को हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर पानी के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को सकुशल बचा लिया है। एसडीआरएफ के सेनानायक […]

You May Like