बायपास पर घायल को बचाने की डाक्टर की कोशिश नाकाम, इलाज के दौरान तोड़ा दम

देवास। बायपास पर बीती रात एक मार्मिक सड़क हादसा हुआ, जिसने क्षेत्र में संवेदना की लहर पैदा कर दी। पानीगांव निवासी युवक सुमित बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसी समय जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. अजय पटेल वहां से गुजर रहे थे।

मानवता दिखाते हुए डॉ. पटेल ने बिना देर किए गाड़ी रोकी और घायल सुमित को तुरंत अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया, लेकिन शरीर में आई गंभीर चोटों के चलते सुमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मौजूद उसका भाई पवन सुरक्षित बताया गया है।

डॉ. अजय पटेल ने बताया कि ऐसे हादसों में हर व्यक्ति को मानवता दिखाते हुए तत्काल मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा राहगीर योजना भी चलाई जा रही है, जिसमें घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और सुमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शिफ्ट किया गया है।

यह हादसा फिर याद दिलाता है कि सड़क पर होने वाले हादसे पलभर में जिंदगी बदल देते हैं, लेकिन अगर लोग समय रहते मदद करें, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Next Post

ट्रैक्टर–ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

Mon Dec 8 , 2025
देवास/सोनकच्छ। रविवार रात लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनोखी लाल पाटीदार अपने स्वयं के ट्रैक्टर से लगभग 40 क्विंटल सरिया लेकर सोनकच्छ से अपने गांव नानुखेड़ा की ओर जा रहे थे। महू नदी आमलाताज के पास अचानक ट्रैक्टर […]

You May Like