भोपाल में गर्मी का असर: स्कूलों के समय में कल से बदलाव, दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं

भोपाल। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, भोपाल जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षाओं का समय सीमित कर दिया गया है।

निर्देशों के मुताबिक, प्री-प्राइमरी कक्षाएं अब विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रों की सुविधा के अनुसार अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी। वहीं कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगी।

हालांकि, शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक कार्यक्रम तय समय-सारणी के अनुसार यथावत जारी रहेंगे।

यह आदेश 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और आगामी आदेश तक लागू रहेगा। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि भीषण गर्मी में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Next Post

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं, जरूरी समर्थन से पीछे रह गया प्रस्ताव

Fri Apr 17 , 2026
नई दिल्ली। लोकसभा में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। सदन में प्रस्ताव के पक्ष में अपेक्षित दो तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाए, जिसके चलते यह विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के समर्थन में 298 वोट पड़े, जबकि […]

You May Like

मनोरंजन