‘खेलों में राजनीति नहीं, खेल भावना जरूरी’, CM फडणवीस ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन; राष्ट्रीय पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार

नई दिल्ली/नागपुर, 27 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार की शाम शंकर नगर स्थित डीकेएम क्लब के कोर्ट पर 75वें सीएम कप राज्यस्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। केवल इस कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई से नागपुर आए सीएम फडणवीस ने सभी खिलाड़ियों से खेलों में राजनीति से दूर रहने और खेल की असली भावना को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें पराजय में विनम्रता और विजय में संयम सिखाता है।

फडणवीस ने महाराष्ट्र राज्य बास्केटबॉल संघ (MSBA) द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली टीमों को नकद प्रोत्साहन देने के निर्णय को ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने पंजाब में उपविजेता रही अंडर-18 गर्ल्स टीम और उत्तराखंड में उपविजेता बनी अंडर-13 गर्ल्स टीम को ₹25,000 रुपये प्रत्येक का पुरस्कार प्रदान किया। यह निर्णय देश में पहली बार किसी राज्य ने लिया है, जिससे खिलाड़ियों को सम्मान और प्रेरणा मिलेगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेजबान मेन्स वर्ग में नागपुर और सातारा के बीच खेला गया। यह मैच एक्स्ट्रा टाइम तक चला और काफी रोमांचक रहा। अंत में नागपुर ने सातारा को 82-75 से पराजित कर विजयी शुरुआत की। नागपुर की ओर से तनुक गुर्णुले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 अंक जुटाए। मुकाबला ओवर टाइम में जाने के बाद, नागपुर ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

Next Post

ईरान में दवाइयों का गहरा संकट, परमाणु कार्यक्रम पर लगे प्रतिबंधों से हालात बिगड़े, उत्पादन प्रक्रिया में रुकावट

Mon Oct 27 , 2025
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: ईरान इस समय दवा आपूर्ति संकट का सामना कर रहा है, जिससे मार्च तक देश में दवाओं के उत्पादन में रुकावट और गंभीर कमी की आशंका है। दवा उद्योग के विशेषज्ञ मोजतबा सरकंदी ने बताया कि इसका मुख्य कारण संयुक्त राष्ट्र द्वारा सितंबर में फिर […]

You May Like