इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय ने की पूजा-अर्चना, भगवान विठ्ठल की पालकी यात्रा पंढरपुर के लिए रवाना

इंदौर, बुधवार को इंदौर से भगवान श्री विठ्ठल जी की पावन पालकी यात्रा दिंडी श्री क्षेत्र पंढरपुर के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान श्री विठ्ठल जी की पूजा-अर्चना कर चरण पादुकाओं का पूजन किया और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महाराष्ट्र के बाहर भगवान श्री विठ्ठल जी की दिंडी यात्रा का इंदौर से प्रारंभ होना शहर के लिए गौरव का विषय माना जाता है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Next Post

फ्रांस को हराकर हम अजेय महसूस कर रहे : डे ला फुएंते

Wed Jul 15 , 2026
आर्लिंगटन, टेक्सास 15 जुलाई (वार्ता) स्पेन की फुटबॉल टीम के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा है कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और फ्रांस हराकर हम स्वयं को अजेय महसूस कर रहे है। डलास स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में स्पेन को मिकेल ओयार्जाबल के […]

You May Like