प्रीति पवार और जैस्मिन लैंबोरिया ने मुक्केबाजी स्पर्धा में जीते स्वर्ण पदक

ग्लासगो, (स्कॉटलैंड) 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा) और जैस्मिन लैंबोरिया (57 किग्रा) ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीते।

प्रीति पवार ने 54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की अपनी प्रतिद्वंंद्वी एस एस डेलगाडो हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आज यहां हुए मुकाबले में प्रीति कनाडा की एसएस डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

तीसरा और आखिरी राउंड में प्रीति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से ज़्यादा और ज़्यादा सटीक पंच मारे हैं। डेलगाडो पूरे मुकाबले में संघर्ष करती दिखी।

दिन के दूसरे मुकाबले में जैस्मिन लैंबोरिया ने 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 (सर्वसम्मत निर्णय) से हराकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

मुकाबले में जैस्मिन ने सावधानी बरतते हुए अपने पंच सटीक तरीके से वॉल्श मारते हुए अंक अर्जित किये।

Next Post

प्रधानमंत्री के फैसलों में डोभाल की सलाह रही है महत्वपूर्ण : शाह

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुणे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसलों में श्री डोभाल की सलाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री […]

You May Like