भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर भोपाल में प्रोफेशनल मीट आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने मार्गदर्शन दिया। उद्योगपति, डॉक्टर, बिल्डर, वकील व शिक्षाविदों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। यह आयोजन सुशासन और विकास के 11 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिबिंब रहा।
विकसित भारत के 11 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर प्रोफेशनल मीट
