एक करोड़ का सोना लेकर सात कारीगर हुए गायब

इंदौर. सराफा बाजार के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले सात बंगाली कारीगर करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गए. घटना का खुलासा होते ही व्यापारियों में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

सराफा थाना क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त बड़ा मामला सामने आया जब ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले सात कारीगरों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की जानकारी मिली. दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि सभी कारीगरों को पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग डिज़ाइन के गहने तैयार करने के लिए सोना दिया था. रविवार देर रात दुकान बंद की गई, लेकिन सोमवार सुबह जब मालिक पहुंचे तो सभी कारीगर गायब थे और काम के लिए दिया सोना भी नहीं मिला. ताले व शटर बिल्कुल सही पाए गए, जिससे साफ है कि पूरी वारदात सोच-समझकर और प्लानिंग के साथ की गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी कारीगर अपने मोबाइल फोन बंद कर चुके हैं. आशंका है कि घटना के बाद वे मुंबई या पश्चिम बंगाल की ओर भागे होंगे. पुलिस उनके आधार, मोबाइल डिटेल और सराफा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इस वारदात से सराफा बाजार में हड़कंप मचा है और व्यापारी संगठनों ने इसे संगठित साजिश बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि फरियादी की ओर से अभी किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है.

Next Post

किरेन रिजिजू ने की भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात

Mon Nov 24 , 2025
थिंपू, 24 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को यहां भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से में मुलाकात की। श्री रिजिजू के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भारत वापस ले जाने के लिए भूटान पहुंचा है। […]

You May Like