भोपाल: आज सड़क सुरक्षा कार्यशाला के अवसर पर लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड ने आईआईटी मद्रास और सेव लाईफ फाउंडेशन के साथ क्रमशः डीडीएचआई और सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर दो अलग-अलग MoU हस्ताक्षरित किए और अनुभव आदान-प्रदान किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमार्गों के निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन से मानव दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जनहानि कम की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में आधुनिक तकनीक, नवाचार और आईआईटी के अनुभवों को शामिल किया गया है।
डॉ. यादव ने दीपावली के अवसर पर कहा कि धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ जान की रक्षा करने वाले सभी कर्मियों को बधाई देना आवश्यक है। उन्होंने जीयो और जीने दो के मंत्र पर चलने का भी आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने बताया कि आधुनिक समय में राजमार्गों के विकास ने प्रदेश को अनेक अवसर और चुनौतियाँ दी हैं। आज की कार्यशाला में हुए मंथन से प्रदेश सड़क सुरक्षा में सुधार कर वर्तमान में पांचवें स्थान से आगे बढ़कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकेगा।सड़क सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और एमओयू के माध्यम से किये गए अनुभव साझा करने से प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की दर कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
