ग्वालियर: संघ से जुड़े राष्ट्रोत्थान न्यास के तत्वावधान में गुरु तेगबहादुर के 350 वें शहीद दिवस के उपलक्ष्य में ‘हिंद की चादर’ विषय पर व्याख्यान आज 2 दिसंबर को शाम 4:30 बजे कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के समीप बाल भवन में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रोत्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर होंगे। अध्यक्षता गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ ग्वालियर के बाबा गुरुप्रीत सिंह करेंगे। सद्भावना संयोजक पवन शर्मा ने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
