
भोपाल। संभागायुक्त कार्यालय में री-डेंसीफिकेशन के संबंध में आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने बैठक ली. जिसमें पुराना सचिवालय स्थित सभी कार्यालय को शिफ्ट करने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में आयुक्त ने कहा कि जिस तरह महिला एवं बाल विकास,कृषि,श्रम,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्यालयों को संबंधित विभागों के मुख्यालय में शिफ्ट किए गए हैं, ठीक उसी तरह मौजूदा कलेक्ट्रेट से लेकर संभागायुक्त कार्यालय परिसर तक जितने कार्यालयों की शिफ्टिंग नहीं हुई है, उनकी जल्द की शुरू की जाए किसी भी हाल में 10 अगस्त तक शिफ्ंिटग पूरी हो जानी चाहिए. बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव,डीआईजी देहात राजेश सिंह चंदेल,एडीएम पीसी शाक्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
