स्कूली बच्चों ने दीवारों पर दिया स्वच्छता का संदेश

इंदौर:नगर निगम इंदौर द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत झोन क्रमांक 17, वार्ड क्रमांक 18 स्थित गोविंद नगर खारचा में आदर्श बैक लेन का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया गया. यह कार्य महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार जनसहभागिता मॉडल पर किया गया.गोविंद नगर खारचा क्षेत्र में बैक लेन को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया.

इस अभियान में क्षेत्र के समस्त रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान, सफाई, रंग-रोगन एवं दीवारों के सौंदर्यीकरण में अपना योगदान दिया. बैक लेन की दीवारों पर सुंदर पेंटिंग, स्वच्छता संदेश एवं प्रेरणादायक चित्रों के माध्यम से क्षेत्र को एक आदर्श स्वरूप प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान नवज्योति स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बैक लेन की दीवारों पर हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी पेंटिंग्स ने पूरे क्षेत्र को जीवंत एवं प्रेरणादायक बना दिया. इस अवसर पर सभी रहवासियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे अपने घरों के आसपास की बैक लेन को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखेंगे तथा गंदगी फैलाने वालों को भी जागरूक करेंगे.

बेकलेन में की पार्टी
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्कूल बच्चों ने वहां पोटा पार्टी करते हुए, कैरम एवं अन्य खेल में सहभागिता की. कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रखर सिंह, पार्षद सोनाली विजय परमार, नियंत्रणकर्ता अधिकारी राजेश चौहान, झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, सीएसआई आशीष कापसे, सीएसआई सतेंद्र तोमर, उपयंत्री वैभव शिवहरे, उपयंत्री सिद्धांत मेहता, एचएमएस एनजीओ हेड कृष्णा पटेल, एसीएसआई राजू मीणा एवं अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Next Post

स्वच्छता गतिविधियों के साथ नागरिकों को करेंगे जागरूक

Thu Feb 26 , 2026
इंदौर: स्वच्छता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नगर पालिक निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को और गति दे दी है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से निगम अपर आयुक्त प्रखर सिंह की […]

You May Like