भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज प्रतिपक्ष कांग्रेस के विधायकों ने राज्यभर में किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस सदस्यों के हाथों में खराब फसलों की तस्वीरें, तख्तियां और भावान्तर योजना का लाभ न मिलने से जुड़ी शिकायत लिखे पोस्टर थे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में पहले गांधी प्रतिमा के समक्ष और बाद में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर कांग्रेस विधायकों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
