इंदौर में ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, दो गिरफ्तार

इंदौर। सुपर कॉरिडोर पर क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को देखकर बाइक से भागने की कोशिश कर रहा 19 वर्षीय अयाज हुसैन बाइक फिसलने से गिर गया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 103.55 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 10.30 लाख रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में अयाज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके 20 वर्षीय साथी शाहनवाज को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बिना नंबर की होंडा हॉरनेट बाइक भी जब्त की है। अब दोनों आरोपियों से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और ड्रग्स कहां से लाई गई थी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री सैनी ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को की पूजा-अर्चना

Mon Aug 10 , 2026
चंडीगढ़, 10 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार को कुरुक्षेत्र स्थित स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा व फूल अर्पित किए। […]

You May Like