
ग्वालियर। ग्वालियर के जिला चिकित्सालय में एच-1व एन -1 के बीमारी फैलने की आशंका के चलते एक विशेष वार्ड बनाया गया है। सिविल सर्जन डा सीमा जायसवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में एच-1 एन -1 स्वाइन फलू डेंगू के उपचार की बेहतर व्यवस्था करने के लिये न केवल वार्ड बनाये है बल्कि योग्य चिकित्सकों व स्टाफ को को भी तैनात किया है।
इसी के साथ एच-1 एन -1 व डेंगू की जांच की व्यवस्था की है। जिला चिकित्सालय व प्रसूति गृह में ईमानदारी से डयूटी करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले इसके लिये विशेष प्रयास कर सिस्टम को सुधारा गया है। अब इन आउट सोर्स कर्मियों को जून-जुलाई का पेंडिंग वेतन मिल चुका है, अगस्त का प्रोसेस में आ गया है। सारे ईएसआई , ईपीएफ भी समय पर कटौती होगा इनके कर्मचारी खाते में जमा हो, इसकी भी समुचित प्रक्रिया की गई है।
