
शाजापुर। बेरछा रोड स्थित एमपीईबी कार्यालय में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. 24 अगस्त की रात को अज्ञात चोर कार्यालय की पीछे की जाली काटकर अंदर घुसे. चोर 100 से अधिक थ्री फेस मीटर लेकर फरार हो गए. मौजूदा चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटैज सामने आया है. इसमें तीन अज्ञात चोर चोरी का सामान ले जाते दिख रहे हैं.
कनिष्ठ यंत्री पवन पाटीदार ने बताया कि इससे पहले 14-15 अगस्त की रात को भी इसी कार्यालय से करीब 100 मीटर, 20-25 रोबोट फ्यूज और 30-40 कट आउट चोरी हुए थे. एमपीईबी कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार पिछले तीन महीनों में लगभग 300 मीटर चोरी हो चुके हैं. जेई रामेश्वर प्रसाद अहिरवार ने बताया कि मीटर चोरी से विभाग को करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है. स्टोर रूम में रखे लगभग 4000 पुराने मीटरों में से चोरों ने दोनों बार ताले तोडक़र चोरी की. मामले को लेकर कोतवाली टीआई संतोष वाघेला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटैज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है.
