सिगरौली : देवसर ग्राम सुपेला निवासी सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक मनोरमा प्रसाद पाठक का शनिवार 8 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।
स्वर्गीय पाठक ने अपने सेवाकाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की सुरक्षा में गनमैन के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के लिए उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।
उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Next Post
कंटेनर ने स्कूटर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान अधेड़ की मौत, एक गंभीर
Sat Aug 8 , 2026
इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र में इंदौर-नेमावर रोड पर दो फाटा के समीप एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटर सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटर सवार दोनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत पास के […]

You May Like
-
11 months ago
बिहार में राजग की विजय पर भाजपा ने जश्न मनाया
-
11 months ago
युवक पर धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेन