बिहार में राजग की विजय पर भाजपा ने जश्न मनाया

सिरसा 14 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के सिरसा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत की खुशी में जश्न मनाया गया।

सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह के नेतृत्व में सुभाष चौक पर विजय उत्सव का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर, एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इस विजय का जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत न केवल बिहार की है, बल्कि पूरे देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के संकल्प, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना की जीत है।

श्री यतीन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व ने राजग को यह ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Next Post

तान्या मित्तल के बढ़े इंस्टा फॉलोअर्स, फिर भी रहीं नाखुश

Fri Nov 14 , 2025
बिग बॉस 19 में एक बार फिर ड्रामा बढ़ गया है। फॉलोअर्स बढ़ने के बाद भी तान्या मित्तल का कोल्ड रिएक्शन वायरल हुआ, जिस पर नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है। बिग बॉस 19 हमेशा से ही एंटरटेनमेंट और हाई-ऑक्टेन ड्रामा के लिए फेमस रहा है, और इस बार भी […]

You May Like