शिवपुरी: खेत पर काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह गंभीर घायल हो गया, उसके शरीर से खूब सारा खून बहा। हमले के बाद युवक चिल्लाया तो उसका भाई वहां पहुंचा, चिल्लाकर लाठी से तेंदुए को खदेड़ा। इसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया, जिसका इलाज चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से गांव के लोगों में डर है।
फूलपुरा महोबा निवासी धीरज कुशवाह अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी अचानक एक तेंदुआ खेत में आ गया और उस पर हमला कर दिया। धीरज के साथ कुछ दूरी पर उसका भाई भी खेत में काम कर रहा था। जब उसने घटना देखी, तो लाठी लेकर तेंदुए की ओर दौड़ा और शोर मचाते हुए उसे वहां से खदेड़ दिया। इस तरह उसने अपने भाई की जान बचा ली।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेंजर एमएस मीणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू की। इधर, घायल धीरज को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Next Post
स्वीमिंग पूल में ड्राइव लगाते ही हुई मौत, दोस्तों के साथ पूल पार्टी करने गया था
Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर: एक युवक की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गयी है, युवक पूल पार्टी के दौरान स्वीमिंग पूल में गोता लगा रहा था। तभी पानी उसके मुंह और नाक के अंदर चला गया। युवक के बेहोश होने पर तत्काल उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक […]
