
इंदौर। संसद में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर आ रहे है। इस दौरान गांधी भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और दूषित पानी की घटना को लेकर चर्चा करेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आ रहे है। इस दौरान राहुल गांधी भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मृत परिवारों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। साथ ही दूषित पानी से बीमार एवं पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे। भागीरथपुरा के रहवासियों से जहरीले पानी को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।
