निगम ने सांई कृपा कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़ा

इंदौर: नगर निगम ने आज सांई कृपा कॉलोनी में रहवासी प्लॉट पर नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर रिमूवल की कार्रवाई की. मौके पर मकान मालिक ने फ्रंट एमओएस और रहवासी प्लॉट पर हॉस्टल बनाया जा रहा था. खास बात यह है कि एक मंजिल पूरी अवैध निर्माण कर ली गई.नगर निगम की भवन अधिकारी टीना सिसौदिया और रिमूवल दस्ते ने आज बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने स्थित 285 सांई कृपा कॉलोनी में रिमूवल की कार्रवाई की.

उक्त मकान उषा तलेजा का है, जिसमें आवासीय प्लॉट पर नक्शे के विपरीत हॉस्टल का निर्माण कर लिया गया. साथ ही दो मंजिल की जगह तीन मंजिल का निर्माण कर लिया, एक मंजिल और सामने का ओपन मार्जिनल स्पेस भी पूरा कवर कर लिया था. भवन मालिक ने साइड के कंपाउंडिंग राशि जमा करने की हामी भरी, तो साइड का निर्माण नहीं तोड़ा गया. नगर निगम के रिमूवल दस्ते आज आज उक्त 285 सांई कृपा कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. कारवाई के दौरान भवन इंस्पेक्टर सचिन ,प्रभारी बबलू कल्याण, अंकित बिरथरिया ने और निगम रिमूवल दस्ते के कर्मचारी मौजूद थे.

Next Post

कुबरेश्वर धाम पर शताधिक सफाईमित्र रहेंगे तैनात

Sat Feb 14 , 2026
सीहोर। आज से कुबेरेश्वरधाम पर होने वाले शिवमहापुराण को लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अमले को ड्यूटी पर तैनात किया है. शुक्रवार को नपा में सीएमओ सुधीर कुमार, पार्षदों और स्वच्छता प्रभारी अमित यादव आदि की उपस्थिति में शहर और धाम को लेकर स्वच्छता के संबंध में बैठक का आयोजन […]

You May Like

Play sound