
कटनी। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर चल रहे 4 ट्रकों को पकड़ा। यह कार्रवाई जीएसटी अधिकारी चंद्र कुंवर सिंह के नेतृत्व में की गई।
सूत्रों के अनुसार, टीम को जीएसटी चोरी की आशंका थी, जिसके चलते सभी ट्रकों को कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा ट्रकों में भरे माल के बिल और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में जीएसटी चोरी का मामला साबित होता है तो संबंधित व्यापारी और ट्रांसपोर्टर पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
