पूर्व मंत्री पटेल के घर चोरी के आरोपी गिरफ्तार, रिवाल्वर व मोबाइल जप्त

भोपाल। थाना बागसेवनिया पुलिस ने नकबजनी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के बकतरा स्थित घर में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। अज्ञात आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर दो लाइसेंसी रिवाल्वर और दो आईफोन चोरी किए थे।

पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर अतीक खांन उर्फ आसू खांन (28) और अफजल अली (32) को गिरफ्तार किया। तलाशी में चोरी की दो रिवाल्वर और दो आईफोन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और मारपीट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

सिन्धानुसार नशे के आदी आरोपी खाली मकान देखकर चोरी करते थे और सीसीटीवी की स्थिति देखकर योजना बनाते थे।

थाना प्रभारी अमित सोनी और क्राइम टीम के सहयोग से एफएसएल, डॉग स्क्वाड व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की धरपकड़ की गई।

Next Post

दिव्यांग साले की हत्या के आरोपी जीजा को पुलिस ने दबोचा 

Sun Sep 21 , 2025
खंडवा। सिहाड़ा गांव में शनिवार को जीजा ने साले का मर्डर कर दिया था। पुलिस ने उसे खंडवा के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में रेल पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। संभवत: वह खंडवा रेल स्टेशन जाकर दूर भगाने की फिराक में था। इससे पहले ही लोगों ने पुलिस को […]

You May Like