नया सत्र शुरू होते ही स्कूल बसों पर कार्यवाही होगी तेज

जबलपुर: क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा विगत दिनों में स्कूल बसों पर लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। वहीं हाल ही में भोपाल में 12 मई को स्कूल बस ने 8 वाहनों को टक्कर मारी थी, हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से जिले का क्षेत्रीय परिवहन विभाग और भी अलर्ट मोड में आ चुका है। आरटीओ का कहना है कि जिले में बस से स्कूल आने- जाने वाले बच्चों और साथ ही राहगीरों की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। जिसके लिए सभी स्कूल बसों पर विगत दिनों चेकिंग की जा रही है। नए सत्र शुरू होने के बाद यह कार्यवाही और भी तेज की जाएगी।
सभी बसों को ठीक करवा लें संचालक: आरटीओ
आरटीओ द्वारा रोड पर बिना फिटनेस एवं ओवरलोडिंग के साथ स्कूली बसों के संचालक को लेकर भी आरटीओ ने कहा है कि नियम विरुद्ध स्कूल बसों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। आरटीओ ने सभी बस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि नया सत्र शुरू होने के पूर्व सभी बसों को ठीक करवा लें अन्यथा सीधे कार्रवाई होगी। स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग नियमित जांच अभियान चलाएगा।
स्कूलों को मेल भेजकर मांगी जानकारी
आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग और पुलिस ने स्कूली वाहनों के नियमों की जानकारी देकर पालन की करने की हिदायत दी। वही स्कूलों को एक चेक लिस्ट फॉर्म ईमेल से भेजा है, जिनमें वाहनों में फिटनेस, परमिट, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र जैसी अनिवार्य नियमों की जानकारी मांगी गई है। स्कूलों को ये फॉर्म भरकर परिवहन विभाग को देना जरूरी है। साथ ही स्कूलों को ड्राइवरों और कंडक्टरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है।
इनका कहना है
स्कूल बसों पर पूर्व में भी चेकिंग कर कार्रवाई की है, नया सत्र शुरू होने से पहले सभी स्कूलों से बसों के फिटनेस की जानकारी मांगी है। आगे भी सभी स्कूल बसों की चेकिंग भी जाएगी। किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो उसके लिए हम तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
जितेंद्र रघुवंशी, आरटीओ

Next Post

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में की 0.5 प्रतिशत की कटौती

Mon Jun 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में अप्रत्याशित आधे प्रतिशत की कटौती का लाभ ग्राहकों को पहुंचाने के लिए रेपो दर लिंक्ड उधारी दर (आरएलएलआर) को 0.5 प्रतिशत कम कर दिया है। बीओबी ने रविवार को बताया कि यह […]

You May Like