अस्पताल में भर्ती मरीज पर दो लोगों ने किया हमला

सतना: जिला चिकित्सालय में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां पर भर्ती मरीज पर दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान लेकर विवेचना शुरु कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहावल में दो बाइक की टक्कर हो गई थी। एक बाइक चालक को मामूली चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं दूसरे चालक आकाश चौधरी के हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। जिसके चलते आकाश को वार्ड नंबर 2 में भर्ती किया गया। रविवार दोपहर बाद दो अज्ञात लोग वार्ड में आए। उन्होंने अन्य मरीजों के परिजनों से एक्सीडेंट वाले मरीज के बारे में पूछा।

आकाश को पहचानते ही उसे पीटने लगे। आकाश के भाई रोहित ने बचाव किया। इस पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया। बचाव के दौरान चाकू आकाश के सिर पर लगा। शोर मचने पर दोनों आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी ने घायल युवक से हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई।
गेट बंद कर किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलते ही आकाश के परिजन और दोस्त अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेन गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

MR- 11 सड़क निर्माण कार्य दिसंबर तक होगा पूरा

Mon Jun 9 , 2025
इंदौर: मास्टर प्लान की एमआर -11 सड़क निर्माण कार्य अब दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है. उक्त सड़क का आईडीए 73 करोड़ में हाई वे कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया है. 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क में अब सिर्फ झुग्गी बस्ती का अतिक्रमण बचा है, बाकी पक्के और फैक्टि्रयों के […]

You May Like