32-33 दिन बाद लापता युवक का मिला शव

दमोह। 8 अगस्त से लापता युवक का शव मिलने से पुलिस जांच में जुटी हुई है।यह शव हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के ग्राम मुड़र में नदी किनारे मिला है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पिता कमल सिंह राजगौंड, उम्र 35 वर्ष, निवासी शाहपुर पटी, थाना नोहटा के रूप में हुई है। मृतक के हाथ पर सोनू ठाकुर और क्रांति लिखा हुआ है।

Next Post

दिल्ली पुलिस की रीशेड्यूल करने की गुज़ारिश के बावजूद अफगानिस्तान-भारत टी-20 मैच होगा

Thu Sep 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की राजधानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण मैच को रीशेड्यूल करने की गुजारिश के बावजूद भारत बनाम अफगानिस्तान टी-20 मुकाबला खेला जायेगा। हालांकि, दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने गुरुवार देर शाम कहा है कि मैच तय समय के अनुसार […]

You May Like