इंदौर में उड़ी ड्राय डे की धज्जियां: खूब बिकी अवैध शराब

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस पर जब पूरे शहर में शराबबंदी का ऐलान था, उसी दिन इंदौर की गलियों से लेकर मुख्य चौराहों तक अवैध शराब की खुली बिक्री और खपत होती रही। पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग थानों से सैकड़ों क्वार्टर, बीयर की बोतलें और जहरीली कच्ची शराब बरामद हुई, ये आंकड़े बता रहे हैं कि ड्राय डे के नाम पर सिर्फ कागजों में रोक रही, ज़मीनी हकीकत में मदिरा का कारोबार पूरे जोर पर चलता रहा. यह दावा हम नहीं कर रहे पुलिस के आंकड़े ही पुलिस की पोल खोल रहे है.

स्वतंत्रता दिवस पर जब पूरे शहर में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक यानि कि ड्राय डे था, उसी दिन पुलिस ने कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की. विभिन्न थानों की कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि लोग न सिर्फ छुपकर शराब पीते पकड़े गए, बल्कि क्वार्टर और केन में भरी शराब भी बड़ी तादाद में जब्त हुई. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से दो लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते रंगेहाथ पकड़ा.

उनके पास से शराब की बोतलें, डिस्पोजल ग्लास और पानी की बोतलें बरामद हुईं. राऊ पुलिस ने देर रात और दिन में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दबोचा. इनमें से एक के पास से आधा भरा क्वार्टर और दूसरा 22 क्वार्टर देशी शराब सहित थैला मिला. एरोड्रम थाना पुलिस ने धरम उर्फ थाणे नामक युवक से करीब 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब बरामद की. लसूड़िया पुलिस ने जितेंद्र सिसोदिया से 18 क्वार्टर अवैध शराब जब्त किए. इसी तरह तिलक नगर में संजय दतोदिया से 18 क्वार्टर शराब बरामद हुए. संयोगितागंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शराब पकड़ी.

एक आरोपी के पास से बीयर की बोतल मिली, जबकि दूसरे के पास 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद किए गए. बाणगंगा पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापे मारकर 19, 18 और 20 क्वार्टर देशी शराब पकड़ी. जूनी इंदौर थाना पुलिस ने विनोद तंबोली से 21 क्वार्टर शराब बरामद किए। वहीं भंवरकुआं पुलिस ने दो मामलों में 20 और 22 क्वार्टर देशी शराब जब्त की. कुल मिलाकर पुलिस की कार्रवाई में सैकड़ों क्वार्टर और कई लीटर अवैध शराब जब्त हुई. इससे साफ है कि ड्राय डे के बावजूद शराब की सप्लाई और खपत दोनों धड़ल्ले से जारी रही

Next Post

खामघाट में अब झोपडी में नहीं विधायक निधि से बने भवन में लगेगा विद्यालय

Sat Aug 16 , 2025
पानसेमल:खामघाट प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियो को इस स्वतंत्रता दिवस पर झोपड़ी से आजादी मिली और वे नए भवन में अपना अध्यापन कार्य करेंगे।पानसेमल नगर सहित ग्रामों में हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर खामघाट में ग्रामीणों,विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों […]

You May Like