मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया और कहा कि उन्होंने ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प से चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया। वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे। ‘जय जवान जय किसान’ के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।”

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर 1904 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुगल सराय (अब) पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर) में हुआ था।

 

Next Post

मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर राजघाट जाकर अर्पित की बापू को श्रद्धांजलि

Thu Oct 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गुरुवार को उनके समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले श्री मोदी ने सोशल […]

You May Like