मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर राजघाट जाकर अर्पित की बापू को श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गुरुवार को उनके समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “गाँधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।”

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज दो अक्तूबर है, राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती है। यह पूरी दुनिया के लिए शोध और जिज्ञासा का विषय रहा है कि क्या केवल सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही स्वतंत्रता प्राप्त की जा सकती है, लेकिन भारत ने यह कर दिखाया। इतना ही नहीं, स्वदेशी का भी आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान रहा… भारत की आजादी की लड़ाई ने दिखाया कि सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के सहारे भी सदियों की गुलामी से आजादी मिल सकती है।”

 

Next Post

विजयन ने आरएसएस के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करने को बताया संविधान का अपमान

Thu Oct 2 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 02 अक्टूबर (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी के उपलक्ष्य में 100 रुपये का सिक्का और एक डाक टिकट जारी करने के फैसले की आलोचना की और इसे भारत के संविधान और स्वतंत्रता संग्राम का […]

You May Like