महिला के एसडीएम कार्यालय परिसर में कीटनाशक सेवन से हड़कंप

बड़वानी, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में एक महिला ने कथित तौर पर उसके घर में तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आज सायं कीटनाशक का सेवन कर लिया।

सेंधवा शहर थाना पुलिस के अनुसार वरला निवासी 55 वर्षीय कस्तूरबा बाई को कीटनाशक के सेवन के उपरांत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बड़वानी रेफर किया गया है।

महिला अपने पुत्र और पति के साथ सेंधवा के एसडीएम कार्यालय में अपने घर में तोड़फोड़ को लेकर कार्रवाई नहीं होने सम्बन्धी आवेदन देने आई थी। वहां उसने एसडीएम आशीष के सामने कार्रवाई नहीं होने की बात कह कर हंगामा किया और जब उसे समझाइश देकर बाहर जाने के लिए कहा गया, तब उसने बाहर आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया।

एसडीएम आशीष ने बताया कि महिला पहले से ही कीटनाशक लेकर आई थी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जांच के उपरांत दी जाएगी।

महिला के पुत्र ने वरला के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में वरला थाना पुलिस सूत्रों में बताया कि महिला का घर तो वैधानिक रूप से सही है, लेकिन उसने एक अतिक्रमण कर लिया था जिसे पंचायत द्वारा हटाया गया था। वहां एक छोटा मंदिर है ,जिसे ग्रामीण व्यापक रूप देना चाहते हैं। अतिक्रमण को हटाए जाने के दौरान विवाद को लेकर महिला के पुत्र ने कल आवेदन दिया था ,उसकी जांच की जा रही है।

Next Post

रिश्वत लेते हुये आरआई गिरफ्तार

Sat Jan 18 , 2025
सतना, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लु) की टीम ने बिरसिंहपुर में पदस्थ आरआई अजय सिंह को 14 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि सतना के सर्किट हाउस में आरोपी आरआई अजय […]

You May Like