पुलिस के बेड़े में आए हाईटेक ड्रोन, सीपी ने लिया लाइव डेमो

इंदौर: शहर में अपराधियों और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए इंदौर पुलिस आसमान का सहारा भी ले रही है. स्मार्ट पुलिसिंग के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक को अपने कामकाज में शामिल करने की शुरुआत कर दी है. बुधवार को डीआरपी लाइन में इन ड्रोन का लाइव डेमो भी दिया गया.पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शुरू इस पहल के तहत हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग की जाएगी.

ड्रोन के जरिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण में भी मदद ली जाएगी. डेमो के दौरान हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, रियल टाइम वीडियो ट्रांसमिशन, नाइट विजन, लाइट और माइक से लैस ड्रोन का प्रदर्शन किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इससे मौके की सटीक जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी और कार्रवाई तेज होगी. इस दौरान खास तौर पर फायर फाइटिंग ड्रोन, फायर बॉल एक्सटिंग्विशिंग ड्रोन और सन ड्रोन (टेथर्ड व नॉन-टेथर्ड) का प्रदर्शन किया गया. इनका उपयोग आगजनी, दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में राहत व बचाव कार्यों में भी किया जाएगा.

ड्रोन तकनीक से पुलिसिंग ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनेगी
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस तकनीक से पुलिसिंग ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनेगी. ड्रोन के जरिए जहां संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी रखी जाएगी, वहीं ट्रैफिक नियंत्रण और आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स संभव होगा. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह, डीसीपी कुमार प्रतीक, कृष्ण लालचंदानी, राजेश व्यास, आनंद कलादगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. ड्रोन लैब टेक्नोलॉजी की टीम ने लाइव प्रदर्शन किया.

Next Post

खून से लाल हुई London की सड़कें! यहूदियों पर दिन दहाड़े चाकू से हमला, ईरान समर्थक संगठन ने ली जिम्मेदारी

Thu Apr 30 , 2026
लंदन में दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। आतंकी संगठन HAYI ने इसकी जिम्मेदारी ली है, सुरक्षा एजेंसियां इसके पीछे ईरानी कनेक्शन की जांच कर रही हैं। इंग्लैंड की राजधानी लंदन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां गोल्डर्स ग्रीन इलाके में बुधवार […]

You May Like