भैरूंदा. मर्दानपुर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना भैरूंदा. ब्लॉक के ग्राम रफीकगंज एवं ग्राम टीका मोड़ में जल निगम एवं पुलिस बल द्वारा का अवैध रूप से टिल्लू पंप लगाकर अधिक पानी लेने वाले उपयोगकर्ताओं पर कार्रवाई की गई एवं उनकी मोटर जब्त की गई.
इस जलप्रदाय योजना से 161 ग्रामों में जल प्रदाय किया जाता है. मोटर पंप उपयोग करने से ग्राम के आखिरी उपभोक्ता तक पानी का दबाव कम हो जाता था. जिस कारण कई लोगों को पेयजल आपूर्ति संबंधित समस्या हो रही थी. जल निगम के अधिकारियों द्वारा इन उपभोक्ताओं को पहले कई बार मौखिक रूप से मोटर पंप का उपयोग न करने के लिए कहा गया था. लेकिन पर इनके द्वारा मोटर पंप का इस्तेमाल बंद नहीं किया गया. जिसके चलते यह कार्यवाही की गई है. जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि बाकी ग्रामों में जहां-जहां मोटर लगी हंै, उन ग्रामों में भी मोटर जब्त की जाएगी. यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी. ताकि प्रत्येक हितग्राही को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके.
