बरगी में जनसहयोग से लगेे 32 सीसीटीवी कैमरे

जबलपुर: बरगी में जनसहयोग से 32 सीसीटीव्ही कैमरे लग गए है। दरअसल पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाये जाने आदेशित किया था। इसी तारतम्य में बरगी थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार द्वारा नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर जनसहयोग से कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने चर्चा की।

बरगी सरपंच श्रीमती मंजू चौकसे, अनिल मिश्रा (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति बरगी), मनीष जैन, दिनेश ठाकुर, निर्मल विश्वकर्मा, बृजकिशोर विश्वकर्मा, रजनीश सिंह ठाकुर एवं बरगी के व्यापारी संघ के अन्य सदस्यों द्वारा आगे बढक़र सहयोग प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बरगी कस्बे में कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का नियंत्रण थाना बरगी परिसर में स्थापित किया गया है। रविवार को विधायक नीरज सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा एवं नागरिकों की उपस्थिति में बरगी में सीसीटीवी कैमरों का संचालन प्रारंभ किया गया।

Next Post

सुरक्षा गार्ड के सूने घर से जेवरात, नगदी चोरी

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कठोंदा निवासी सुरक्षा गार्ड के सूने घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार घर में ताला लगाकर शादी समारोह में गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मुकेश पटेल 46 वर्ष […]

You May Like